Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/24 मई। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग फिरोजपुर ने पाकिस्तान से चल रहे ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 168 करोड़ आंकी गई है। यह कार्रवाई फिरोजपुर के गुरूहरसहाय इलाके में की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल विदेश में बैठे तस्करों और हैंडलरों के संपर्क में था। आरोपियों को सीमा पार से भेजी गई हेरोइन की खेप उठाने और उसे भारत के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए थे। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही हैं ताकि पूरे गिरोह को तोड़ा जा सके। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना जताई जा रही है। पंजाब पुलिस ने कहा कि सीमा पार से होने वाली तस्करी और नशा कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने दोहराया कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ----