Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
14 जनवरी से 11 फरवरी तक गमाडा की बड़ी पेशकश, निवेशकों व घर खरीदारों के लिए सुनहरा मौका चंडीगढ़, 14 जनवरी । पंजाब में योजनाबद्ध शहरी विकास और निवेश को नई गति देते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) वर्ष 2026 की पहली मेगा ऑनलाइन नीलामी लेकर आई है। पंजाब के आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 5,460 करोड़ रुपये मूल्य की 42 प्रमुख साइटों की ई-नीलामी 14 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह नीलामी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अपनाई गई निवेशक-हितैषी और पारदर्शी नीतियों का बड़ा उदाहरण है। इस मेगा नीलामी में आवासीय प्लॉट, एस.सी.ओ., मिक्स्ड लैंड यूज़, ग्रुप हाउसिंग, अस्पताल और होटल साइटें शामिल हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार ने संपत्तियों की कीमतों को तर्कसंगत बनाया है, ताकि मध्यम वर्ग के घर खरीदारों से लेकर बड़े उद्यमियों और संस्थागत निवेशकों तक सभी को समान अवसर मिल सके। हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि गमाडा द्वारा समय-समय पर कराई जा रही ई-नीलामियों को जबरदस्त प्रतिसाद मिला है और यही कारण है कि 2026 की शुरुआत इस मेगा नीलामी से की जा रही है। उन्होंने बताया कि नीलामी में शामिल सभी साइटें शहरों के प्रमुख और केंद्रिय क्षेत्रों में स्थित हैं, जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और प्रमुख सड़क नेटवर्क से बेहतरीन ढंग से जुड़ी हुई हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पूरी नीलामी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। पात्रता, भुगतान शेड्यूल, नियम व शर्तों सहित सभी विवरण puda.enivida.com पोर्टल पर उपलब्ध हैं। पंजीकरण के बाद बोलीदाता नीलामी में भाग ले सकते हैं। निवेशकों की सुविधा के लिए गमाडा ने invest.gmada@punjab.gov.in ई-मेल आईडी भी शुरू की है। हरदीप सिंह मुंडियां ने उम्मीद जताई कि पिछली नीलामियों की तरह यह मेगा नीलामी भी अत्यंत सफल रहेगी और इससे प्राप्त राजस्व को गमाडा अपने अधिकार क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च कर शहरी अवसंरचना के नए मानक स्थापित करेगा। मोहाली बना उत्तर भारत का उभरता निवेश केंद्र ‘इन्वेस्ट मोहाली 2026’ के तहत यह नीलामी मोहाली को उत्तर भारत के सबसे तेजी से बढ़ते निवेश केंद्र के रूप में और मजबूत कर रही है। वर्तमान में मोहाली में 50 से 60 हजार पेशेवर कार्यरत हैं और अगले पाँच वर्षों में आई.टी. व जी.सी.सी. सेक्टर में रोजगार के दोगुना होने की संभावना है। आई.एस.बी., आई.आई.एस.ई.आर. सहित 27 से अधिक शिक्षण संस्थानों से हर साल 40 हजार से अधिक कुशल छात्र निकल रहे हैं। कम लागत, बेहतर कनेक्टिविटी, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और उच्च गुणवत्ता वाला शहरी जीवन मोहाली की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। फोर्टिस हेल्थकेयर, इन्फोसिस, सेमीकंडक्टर मिशन और ताज व आई.टी.सी. जैसे होटल प्रोजेक्ट्स में हो रहे बड़े निवेश इस बात के प्रमाण हैं कि पंजाब विकास के निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। गमाडा की यह मेगा ई-नीलामी न केवल रियल एस्टेट सेक्टर को नई ऊर्जा देगी, बल्कि पंजाब के आर्थिक और शहरी विकास को भी मजबूत आधार प्रदान करेगी।