Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब में जीएसटी कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का अल्टीमेटम
लुधियाना: पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से कार्यकारिणी समिति की एक विशेष बैठक स्थानीय ग्रीनपार्क स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में महामंत्री सुनील मेहरा, चेयरमैन पवन लहर, जनरल सेक्टरी प्रवीण शर्मा, सेक्टरी पवन मल्होत्रा और प्रधान प्रवीण गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों को आने वाली परेशानियों विशेषकर जीएसटी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बेवजह तंग किए जाने पर विचार किया गया। इस बैठक में सुनील मेहरा, पवन लहर और प्रवीण गोयल ने कहा कि पंजाब भर में व्यापारियों पर जीएसटी विभाग की ओर से जो हल्ला बोल कार्यक्रम शुरू किया हुआ है उसको जल्द से जल्द खतम करे। पंजाब का व्यापार बहुत बड़े मंदे की हालत में चल रहा है। इन्होने आगे कहा कि अगर हल्ला बोल कार्यक्रम रद्द न किया गया तो पंजाब के व्यापारियों को मजबूर होकर सडको पर उतरना पड़ेगा। इस अवसर पर महामंत्री सुनील मेहरा, चेयरमैन पवन लहर, प्रधान प्रवीण गोयल, जनरल सेक्टरी प्रवीण शर्मा, अश्वनी महाजन, जनरल सेक्टरी अतुल कपूर, सेक्रेटरी पवन मल्होत्रा, इंडस्ट्री सैल के प्रधान राकेश कपूर, सुखजिंदर पाल सिंह ग्रेवाल, अमित गुप्ता, सीए रविकांत गुप्ता, रवि धवन, दिनेश धवन, राकेश धवन, डिप्टी कपूर, वेद भंडारी, उमेश सोनी, राज कुमार टंडन, शम्मी कपूर, रजनीश गुप्ता, हेमंत गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अरविन्द जैन सहित जिले के लगभग सभी क्षेत्रों के व्यापारी नेता उपस्थित हुए।