Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सेंट्रल जेल में उपद्रव, मशालें लेकर छतों पर पहुंचे बंदी
पंजाब: कपूरथला स्थित केंद्रीय जेल में शनिवार देर रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जेल के अंदर हवालातियों के 2 गुटों के बीच हुए झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इसमें 3 कैदी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ कैदी बैरक बदलने को लेकर उलझ गए। इसके बाद हवालातियों ने जेल में कई जगह आग लगा दी। वे मशालें लेकर छतों पर चढ़ गए। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो कैदियों ने ही शूट किए हैं। इनमें कैदी बता रहे हैं कि जेल प्रशासन ने उन पर गोलियां भी चलाई हैं, जिससे कुछ कैदी घायल हुए हैं। इस घटना पर फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, एक सीनियर अधिकारी ने इतना जरूर बताया है कि कोई जेल ब्रेक नहीं हुई है। कैदियों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए झगड़ा बैरक नंबर-4 में शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि हवालातियों ने बैरक बदलने की बात कही थी, जिसे जेल प्रशासन ने नहीं माना। हवालातियों का आरोप था कि जेल प्रशासन उन्हें बेवजह तंग कर रहा है। इसी को लेकर कैदियों में ही झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ कैदियों ने जेल परिसर के अंदर आगजनी कर दी। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने तुरंत हालात पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल, जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस झड़प के दौरान कुछ हवाई फायर भी किए गए हैं।