Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बिजली फेल होने पर बड़ा एक्शन, तीन अफसर सस्पेंड
गुरुग्राम: गुरुग्राम में रेपिड मेट्रो की बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 22 मई की रात 220 केवी बिजली घर में बड़े फॉल्ट के बाद अचानक बिजली फेल होने से मेट्रो सेवा प्रभावित हुई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। फॉल्ट के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी और कई रिहायशी व व्यावसायिक क्षेत्रों में लंबे समय तक अंधेरा छाया रहा। घटना के बाद सरकार और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। गुरुग्राम जैसे हाईटेक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहर में इस तरह की बड़ी बिजली बाधा ने प्रशासन की तैयारियों पर भी प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए। बिजली आपूर्ति बाधित होने का सबसे बड़ा असर गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो पर पड़ा। फॉल्ट के कारण रैपिड मेट्रो का संचालन प्रभावित हो गया था। यात्रियों को ट्रैक पर पैदल चलकर बाहर निकलना पड़ा। करीब दो घंटे तक मेट्रो सेवा प्रभावित रही। हरियाणा की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले गुरुग्राम में हुई इस घटना ने सरकार की किरकिरी कराई है। बिजली संकट और मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण यात्रियों, कंपनियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए सिस्टम को और मजबूत किया जाए।