Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पूर्व सांसद मजीठिया की AAP में एंट्री, मान ने किया वेलकम
पंजाब: पंजाब की सियासत में सोमवार को राजमहिन्द्र सिंह मजीठिया, पूर्व आरटीआई कमिश्नर हेमइंद्र सिंह मजीठिया और चीफ खालसा दीवान के सदस्य सुखदीप सिंह मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी नेतृत्व ने इसे पंजाब में संगठन के लिए बड़ा और अहम विस्तार बताया। सीएम भगवंत मान ने शामिल होने वाले नेताओं को सम्मानित किया। आप की ओर से कहा गया कि पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी इन प्रमुख हस्तियों के जुड़ने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। बताया गया कि सभी नेताओं ने पार्टी की लोक-पक्षीय नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ परिवार का दामन थामा। पार्टी नेतृत्व ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी और पंजाब की बेहतरी सोचने वाले नेताओं के साथ “रंगला पंजाब” के विजन को और मजबूती मिलेगी। चीफ खालसा दीवान से जुड़े इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने को मालवा और सिख संस्थागत राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। AAP नेतृत्व ने कहा कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और अनुभवी लोगों के साथ से विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया जाएगा।