Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
थार से ड्रग सप्लाई करता था सिंगर, 5 किलो हेरोइन बरामद
खन्ना: पंजाब सिंगर हरबीर सिंह सोहल को पुलिस ने 5 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद हुई है। आरोपी से बरामद हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 30 करोड आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक पूरा ड्रग नेटवर्क ऑस्ट्रेलिया से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार गैंगस्टर जयपाल भुल्लर गैंग से भी जुड़े मिले हैं। खन्ना पुलिस ने हरबीर सिंह सोहल को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपनी थार गाड़ी में हेरोइन लेकर जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की। जांच एजेंसियां अब विदेशी फंडिंग, ड्रग सप्लाई चेन और गैंगस्टर नेटवर्क के कनेक्शन खंगाल रही हैं। मार्च में पकड़ा था नशा तस्कर एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि इस मामले की शुरुआत 7 मार्च 2026 को हुई थी। थाना दोराहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक इटियॉस कार को रोका और उसमें सवार लुधियाना निवासी अक्षय कुमार के कब्जे से 301 ग्राम हेरोइन बरामद की। अक्षय कुमार से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 268 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन, 10 ग्राम आइस ड्रग, 30 जिंदा कारतूस और ड्रग मनी भी मिली। जांच में सामने आया कि अक्षय कुमार नशे की यह खेप विशाल और संजीव कुमार उर्फ सन्नी से लेता था। ये तीनों मिलकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। जेल में दोस्ती, बाहर आकर खड़ा किया ड्रग नेटवर्क एसएसपी के अनुसार संजीव कुमार उर्फ सन्नी की मुलाकात जेल में जतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर ड्रग नेटवर्क को मजबूत किया। इसी दौरान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा और पंजाबी गायक हरबीर सिंह सोहल के नाम भी जांच के दायरे में आए, जिसके बाद सोहल को गिरफ्तार किया गया। ऑस्ट्रेलिया से गुरजंट चला रहा था नेटवर्क जांच एजेंसियों का कहना है कि गुरजंट सिंह उर्फ जंटा ऑस्ट्रेलिया में बैठकर पूरे नेटवर्क को चला रहा था। पंजाब में मौजूद उसके साथी नशे की सप्लाई का काम संभालते थे। गैंगस्टर भुल्लर गैंग के साथ संबंध सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं कि कहीं ड्रग मनी का इस्तेमाल संगठित अपराध और गैंग ऑपरेशन में तो नहीं किया जा रहा था।