Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
छात्रों को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया, बिक्रम सिद्धू का संदेश
लुधियाना: यूटर्न टाइम अखबार और जनहितैषी न्यूज चैनल की और से सैकेंड हाई फ्लायर्स 2026 अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन पंजाबी भवन में किया गया। इस दौरान पंजाब बोर्ड, आईसीसी और सीबीएसई बोर्ड में टॉपर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। फंक्शन में शहर के अलग अलग स्कूलों को इनवाइट किया गया। इस दौरान 37 स्कूलों द्वारा अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लिया गया। जिनके करीब 275 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। वहीं इसी के साथ 80 टीचर्स और 6 प्रिंसिपल को सम्मानित किया गया। स्टूडेंट्स के पेरेंट्स भी इस अहम पल का हिस्सा बने। इस दौरान भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल उधम सिंह नगर, भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल किचलू नगर, भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल सेक्टर-39, भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल दुगरी, डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर, डीसीएम यंग एंटरन्प्योर स्कूल राजगुरु नगर, गुजरावालां गुरु नानक पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस, गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन के बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं शहर के सामाजिक और राजनीतिक आगूओं द्वारा भी समारोह में शिरकत की। भाजपा नेता एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि स्टूडेंट्स ही हमारे देश का भविषय है, जो कि एजुकेशन सेक्टर में अच्छा मुकाम हासिल करके देश को अच्छी तरह से बिल्ड करेगें। वहीं फंक्शन में शिरकत करने वालों में प्रमुख रुप से राज्यसभा मेंबर पंजाब सतनाम सिंह संधू, विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, बीजेपी पंजाब के कैशियर गुरदेव शर्मा देबी, बिक्रम सिंह सिद्धू, पंजाब लोक सेवा आयोग के मेंबर सुनील कपूर समेत अलग अलग पार्टियों के कई सीनियर लीडर शामिल हुए। वहीं इस दौरान रॉल्सन के चेयरमैन संजीव पाहवा, रॉल्सन के वाइस प्रेजिडेंट करणजीत सिंह, सॉलिटियर होम्स के एमडी जश्नप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह कुलार, अवतार सिंह भोगल, रिषी पाहवा, राहुल आहुजा, हिमांशु कवात्रा, केके गर्ग, मोंटीवेशनल स्पीकर अंजलि खुराना, अमन भाटिया, नोबल फाउंडेशन के संस्थापक राजिंद्र शर्मा, नवनीत जैरथ, वीके गोयल, बॉम्बे मैटल के सुनील विरमानी और गौरव विरमानी समेत उद्योग जगत के कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए।