Uturn Time
Breaking
Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
Logo
Uturn Time
हत्या मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या के पीछे मां-बेटे का हाथ, पुलिस ने किया काबू
पानीपत: पानीपत में युवक की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आपसी विवाद के चलते युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद शव को छिपाने की भी कोशिश की गई, लेकिन जांच के दौरान मामला उजागर हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि थाना मतलौडा में वैसर गांव निवासी राजबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा सतीश 25 मई को खेत में पानी देने के लिए गया था। जो देर रात तक वापिस नहीं आया। रात को सूचना मिली थी कि सतीश की हत्या कर गांव के ही राजेश के मकान की छत पर बने चौबारे के आगे बरामदे में डाला हुआ है। पुलिस ने राजबाला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ़ अभियोग दर्ज कर मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। Also Read - शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपित गिरफ्तार पूछताछ में महिला आरोपी मंजीत ने पुलिस को बताया सतीश की उसके साथ बोल चाल थी। पति राजेश करीब 10-12 साल से लकवा ग्रस्त है, और रात में कम दिखाई देता है। 25 मई की रात वह और पति राजेश घर के उपर वाले कमरे में सो रहे थे। बेटा विकास किसी काम से मतलौडा गया हुआ था। रात को सतीश उनके कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, वह नशे में था। विरोध करने पर वह जबरदस्ती करने लगा और दोनों में कहासुनी हो गई। तभी बेटा विकास घर आ गया और शौर सुनकर उपर के कमरे में आया। दोनों ने मिलकर सतीश की थप्पड़ व मुक्कों से पीटाई की। विकास ने सतीश को पकड़कर मुंह दिवार पर मारा। सतीश को नीचे गिराकर वह उसके पैरों पर बैठ गई और विकास ने गले में पड़े परने से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को उठाकर बरामदे में डाल दिया था। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।