Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण तथा पुनर्वास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉर्पोरेशन (पेस्को) को और मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर रोजगार अवसर और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। पंजाब सिविल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने पेस्को के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व सैनिकों के हित में अधिक कुशलता और समर्पण के साथ कार्य करने तथा कल्याणकारी योजनाओं को समय पर लागू करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, पेस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह तथा जनरल मैनेजर (प्रशासन) एन . एस . घुम्मन ने मंत्री को कॉर्पोरेशन के विभिन्न चल रहे कार्यक्रमों और प्रशासनिक मामलों की जानकारी दी। बैठक के दौरान वित्तीय प्रबंधन, कर्मचारियों के बीमा कवरेज, वेतन वितरण की सुचारू व्यवस्था, सुरक्षा गार्डों के प्रशिक्षण, विभागीय संपत्तियों के रखरखाव, अग्निवीरों के लिए रोजगार अवसर तथा पुरानी प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को सभी कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश के लिए अमूल्य सेवाएं दी हैं और उनके सम्मान, कल्याण तथा आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि पेस्को को अपग्रेड करने और राज्यभर में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार अवसर बढ़ाने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।