Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
दुर्ग (छत्तीसगढ़) 14 Jan : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ स्टेट जीएसटी (GST) विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘गुटखा किंग’ के नाम से कुख्यात गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई गनियारी गांव में संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री पर जुलाई और सितंबर 2025 में पड़े छापों के बाद की गई विस्तृत जांच का नतीजा है, जिसमें टैक्स चोरी और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के संगठित अवैध कारोबार के पुख्ता सबूत मिले हैं। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने ‘कोमल फूड प्रोडक्ट्स’ के नाम से चल रही इस फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान लाखों रुपये का गुटखा निर्माण का कच्चा माल, आधुनिक मशीनें और पैकिंग से जुड़ा सामान जब्त किया था। छापे के वक्त फैक्ट्री मालिक गुरमुख जुमनानी फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पांच साल से फल-फूल रहा था अवैध नेटवर्क जांच में खुलासा हुआ है कि गुरमुख जुमनानी पिछले पांच वर्षों से ‘मीठी सुपारी’ की आड़ में प्रतिबंधित तंबाकू युक्त ‘सितार गुटखा’ का अवैध निर्माण और बिक्री कर रहा था। राज्य में गुटखा पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बावजूद उसने नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपये का काला कारोबार खड़ा कर लिया। पेशेवर तरीके से चलाया जा रहा था कारोबार स्टेट जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक तंबाकू मिश्रण का फॉर्मूला तैयार करने के लिए विशेष रूप से मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से कुशल कर्मचारियों को बुलाया गया था। इससे साफ है कि यह नेटवर्क पूरी तरह सुनियोजित और पेशेवर ढंग से संचालित किया जा रहा था। उत्पादन और पैकिंग अलग-अलग जगह जांच में यह भी सामने आया कि विभाग की नजरों से बचने के लिए गुटखा निर्माण की प्रक्रिया को अलग-अलग स्थानों पर बांटा गया था। जुमनानी के बेटे सागर की जोरातरई-गनियारी स्थित कोमल फूड फैक्ट्री में गुटखा की पैकिंग होती थी, जबकि कच्चा माल राजनांदगांव में तैयार किया जाता था। टैक्स चोरी के पुख्ता सबूत दस्तावेजों, जब्त सामग्री और लेन-देन के रिकॉर्ड के आधार पर स्टेट जीएसटी विभाग ने निष्कर्ष निकाला कि जुमनानी ने बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की है। इसी के चलते उस पर 317 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग अब पिछले पांच वर्षों के बकाया टैक्स की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। आगे भी जारी रहेगी सख्ती स्टेट जीएसटी विभाग ने इस कार्रवाई को नजीर बताते हुए स्पष्ट किया है कि अवैध गुटखा कारोबार और टैक्स चोरी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे गैरकानूनी नेटवर्क के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।