Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
राजदीप सिंह सैनी लुधियाना/यूटर्न/28 मई। लुधियाना के घंटा घर नजदीक इलेक्ट्रानिक मार्केट में कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क को ही मैखाना बना दिया गया है। जिसके चलते उनकी और से सरेआम सड़क पर खड़े होकर शराब पी जाती है। लेकिन पुलिस उन्हें रोकने में पूरी तरह से विफिल साबित हो रही है। यह मैखाना कहीं और नहीं बल्कि नगर निगम जोन-ए के एकदम बाहर चलता है। हालांकि इस मामले संबंधी थाना कोतवाली की पुलिस को भी शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। हालांकि इस मैखाने की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें सरेआम दुकानदार अपने वर्करों के साथ सड़क पर शराब पी रहे है और खा भी रे हैं। यानि कि सड़क पर पूरा शराब का अड्डा खुलेआम चल रहा है। रात होते ही शुरु हो जाता है ओपन बार चर्चा है कि जैसे जैसे रात होने लगती है इलेक्ट्रानिक मार्केट के कुछ दुकानदारों का ओपन बार शुरु हो जाता है। वहीं कई वर्कर भी इस बार का हिस्सा बनते हैं। ऐसे हालात में सड़क पर राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। हालांकि चर्चा है कि ऐसे ही कुछ दुकानदार दिन के समय नगर निगम द्वारा अगर कोई कार्र‌वाई की जाती है, तो दावे किए जाते हैं, कि वह हर कार्य लीगल करते हैं। लेकिन रात को सरेआम धज्जियां उड़ाई जाती है। क्या पुलिस करेगी मामला दर्ज इस ओपन मैखाने की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें शराब पीते, हाथ में होतल पकड़े सरेआम लोग दिख रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या पुलिस द्वारा इन पर मामला दर्ज किया जाएगा या नहीं। चर्चा है कि यह तस्वीरें पुलिस को भी भेजी जा चुकी है। सड़क पर खड़े होकर शराब पीने गैरकानूनी है। लेकिन मार्केट के कुछ दुकानदारों द्वारा कानून की प्रवाह किए बिना सरेआम नियम तोड़े जा रहे हैं।