Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बड़ा हादसा टला, सड़क की एक लेन बंद होने से यातायात प्रभावित जीरकपुर 14 Jan : ढकोली कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के बाहर मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूटकर नीचे की ओर झुक गया। हालांकि बिजली तारों की पकड़ बने रहने से खंभा पूरी तरह सड़क पर नहीं गिरा, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद सुरक्षा कारणों के चलते सड़क की एक लेन को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले से ही रेलवे फाटक की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र में यातायात और अधिक प्रभावित हो गया। बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन संबंधित फीडर की बिजली सप्लाई बंद की गई। बाद में प्रभावित क्षेत्र को दूसरे फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, ताकि लोगों को लंबे समय तक बिजली कटौती न झेलनी पड़े। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए खंभे को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक के कारण सुबह-शाम पहले ही लंबा जाम लगता है। अब बिजली के खंभे के क्षतिग्रस्त होने से सड़क की एक लेन बंद होने पर परेशानी और बढ़ गई। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और ऐसे हादसों को रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है। बॉक्स पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे क्षेत्र में बिजली के खंभों से जुड़े हादसे पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले नाभा साहिब गुरुद्वारे के सामने बिजली का खंभा एक वाहन पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसी तरह लोहगढ़ और गाजीपुर रोड पर भी खंभे गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, जो सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करती हैं। कोटस “यह घटना मंगलवार देर रात की है। किसी अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे को टक्कर मारी है। इस संबंध में ढकोली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। साथ ही, लोगों की सुविधा के लिए बिजली सप्लाई को दूसरे फीडर पर डालकर बहाल कर दिया गया है।” — मोहनप्रीत सिंह, एसडीओ, ढकोली