Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नवीन जिंदल फाउंडेशन की पहल, 79 मरीजों को लाभ
कलायत (रवि जैस्ट) : राजौंद नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। ‘स्वस्थ कैथल अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट कलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजौंद के वार्ड नंबर 1 और 2 में पहुंची, जहां लोगों को उनके घर के समीप ही निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। डॉ. बलविंद्र सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की गई। इस शिविर में 65 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं और 14 लोगों के रक्त के टैस्ट किए गए। सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कैथल के गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं उनके द्वार पर ही उपलब्ध कराई जा रही है। मोबाइल मेडिकल युनिट में तैनात डॉक्टर की टीम लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक कर रही है। इस अवसर पर सोनू पार्षद, बिजेन्द्र राणा पार्षद, कमल राणा, हल्का कलायत प्रभारी वीरेंद्र सारण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।