Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लंबे कार्यकाल के बाद राजकुमार शर्मा को दी गई विदाई
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र से साढ़े 36 साल की उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद एमबीपी राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस एमबीपी राजकुमार शर्मा ने अनेकों प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी और कुरुक्षेत्र जिला के प्रत्येक गांवों तक सरकार की योजना का प्रचार-प्रसार किया। अपनी सेवाओं के दौरान बेहतरीन कार्य करने पर विभिन्न मौकों पर मंत्रियों व जिला प्रशासन द्वारा कई बार सम्मानित भी किया गया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय कुरुक्षेत्र की तरफ से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह, एआईपीआर केदारनाथ व बलराम शर्मा, सुपरिटेंडेंट हाकम सैनी, लेखाकार पंकज धीमान, आईसीए मीना,  ने एमबीपी राजकुमार शर्मा व उनकी पत्नी बिमला शर्मा को परम्परा अनुसार स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि एमबीपी राजकुमार शर्मा ने विभाग में 36 साल 6 महीने की सेवाएं दी है। इस समय अवधि के दौरान उन्होंने जिला कुरुक्षेत्र में अपनी सेवाएं दी और सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। मेंबर भजन पार्टी राजकुमार शर्मा ने अपनी सीट पर सराहनीय कार्य किया है और पूरी मेहनत, इमानदारी और लगन के साथ अपनी ड्यूटी को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि एमबीपी राजकुमार शर्मा ने कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारियों का हर कार्य में हमेशा सहयोग किया। एमबीपी राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें कार्यालय में परिवार जैसा माहौल मिला है। कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बिताए हर लम्हे को हमेशा याद रखूंगा। डीआई विजय कुमार, दिलावर शर्मा, शीश राम सहित भजन पार्टी ने गीत के माध्यम से एमबीपी राजकुमार शर्मा के सभी कार्यों को प्रस्तुत किया। इस मौके पर केदारनाथ, बलराम शर्मा, हाकम सैनी, पंकज धीमान, मीना, विजय अटवाल, विजय कुमार, दीप्ति, विक्रम, अंकुर, बलबीर, कर्मबीर, सुमन, शीशराम, ईश्वर, प्रदीप, पार्थ, अमित, प्रीति, तनिश, प्रवीण कुमारी, सुगम, संगीता, अमन, साक्षी, लख्मी चंद, नरेश कुमार, मोहित सैनी आदि उपस्थित रहे।