Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हीटवेव में पशुपालक रहें सतर्क, पशु स्वास्थ्य पर जोर
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने अब पशुधन पर भी गंभीर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से पशुओं में हीट स्ट्रेस तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण दूध उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक कमी दर्ज की जा रही है। इसके अलावा पशुओं की खान-पान क्षमता, वजन और प्रजनन क्षमता पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि वर्तमान हीट वेव की स्थिति केवल इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि पशुधन के लिए भी बेहद चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि गर्मी के कारण पशु अधिक हांफने लगते हैं और तनाव की स्थिति में चले जाते हैं, जिससे उनकी उत्पादकता सीधे प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते उचित देखभाल नहीं की गई तो पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी कि पशुओं को हमेशा छायादार और हवादार स्थान पर रखा जाए तथा हर समय स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला हरा चारा एवं खनिज लवण नियमित रूप से खिलाए जाएं। दिन के सबसे अधिक गर्म समय में पशुओं को नहलाने और आवश्यक होने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करने की भी सलाह दी गई है।