Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सोनीपत में इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग
सोनीपत: Sonipat के कालूपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, आग अचानक फैक्ट्री में भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फैक्ट्री में पेंट और केमिकल जैसे ज्वलनशील पदार्थ रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग के दौरान कई धमाके भी सुनाई दिए। आग की गंभीरता को देखते हुए आधा दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया। पास स्थित एक दवा फैक्ट्री से भी पानी और अन्य संसाधनों के जरिए सहयोग दिया गया, जिससे आग को आगे फैलने से रोकने में मदद मिली। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फैक्ट्री बंद थी और अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन निवासी राजीव सेठ लंबे समय से करीब 150 गज क्षेत्र में अरोमा पेंट फैक्ट्री चला रहे हैं। फैक्ट्री में दिन के समय काम होता है और यहां करीब 18 मजदूर कार्यरत हैं। सामने बने गोदाम में बड़ी मात्रा में बांस-बल्ली रखी हुई थी। आग की लपटें वहां तक पहुंच गईं, जिससे आग और तेजी से फैल गई। दोनों स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।