Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी करने वाले गिरफ्तार
गुरुग्राम: Gurugram में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठते थे। वे फर्जी लिंक और ऐप के जरिए यूजर्स की जानकारी हासिल कर उन्हें ठगते थे। जांच के दौरान आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी चरखी दादरी, कपिल निवासी महेंद्रगढ़, सन्नी चाहर निवासी आगरा और सूरज राजपूत निवासी मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह कई राज्यों में फैले नेटवर्क के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर गुरुग्राम को नया बेस बनाकर काम कर रहे थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी Reddyanna888 नाम की एक गेमिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते थे। शुरुआत में लोगों को कुछ रकम जिताकर भरोसे में लिया जाता था, लेकिन बाद में बड़ी रकम लगाने पर उनका पैसा हड़प लिया जाता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोसाइटी के एक फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद एसीपी साइबर गौरव फोगाट की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया। देर रात की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें फर्जी बैंक खाते, चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड व्हाट्सएप के जरिए उनके मुख्य सरगनाओं से उपलब्ध कराए जाते थे। ठगी की रकम के लेनदेन के लिए फर्जी क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाता था और पैसे तुरंत फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दिए जाते थे। इस नेटवर्क में शामिल चारों आरोपियों को प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर करीब 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस ने मौके से 14 स्मार्टफोन, 5 एटीएम कार्ड, कई फर्जी सिम कार्ड और पासबुक बरामद की हैं। एसीपी गौरव फोगाट ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच की जा रही है, ताकि अब तक हुए करोड़ों रुपये के लेनदेन का पता लगाया जा सके। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।