Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 आतंक के आरोपी दबोचे, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली: दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है और नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। समय रहते खुफिया इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई से संभावित खतरा टल गया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। उनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिलने के बाद स्पेशल सेल ने गुप्त अभियान चलाकर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और अंडरवर्ल्ड संपर्कों के संपर्क में थे। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि साजिश किस स्तर तक तैयार हो चुकी थी और नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी आज शाम 4-5 बजे मामले की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।