Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल, बापौली में मंथन और चर्चा
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हिंदी पत्रकारिता के 200 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को बापौली के जलालपुर रोड स्थित राजू रावल प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन की जिला इकाई के तत्वावधान में "पत्रकारिता और वर्तमान चुनौतियां" विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रत्न सिंह रावल ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता पीड़ित एवं वंचित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद लाहोट और जिलाध्यक्ष मदन बरेजा ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अवसर केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और नए संकल्प लेने का भी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1826 में पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित ‘उदन्त मार्तण्ड’ से शुरू हुई हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, जनमत निर्माण करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंच का संचालन बलराज बापौली ने किया और कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बीच फेक न्यूज, अपुष्ट सूचनाओं और टीआरपी की प्रतिस्पर्धा ने पत्रकारिता की विश्वसनीयता को प्रभावित किया है। इसके अलावा जमीनी स्तर पर कार्यरत पत्रकार आर्थिक असुरक्षा, सामाजिक दबाव और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से भी जूझ रहे हैं। गोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि तकनीक पत्रकारिता के लिए सहायक साबित हो सकती है, लेकिन मानवीय संवेदनाओं, निष्पक्ष दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी का विकल्प नहीं बन सकती। उन्होंने पत्रकारिता के मूल मूल्यों—सत्य, निष्पक्षता, जनहित और सामाजिक सरोकार—को बनाए रखने पर बल दिया। इस अवसर पर मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन द्वारा पत्रकार कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि हाल ही में जरूरतमंद पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के हाथों पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियां वितरित करवाई गईं। साथ ही पत्रकारों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से एआई आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं और जल्द ही जिला पानीपत में एआई प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट रत्न सिंह रावल, राजू रावल एवं संदीप का बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं उपस्थित पत्रकारों को शॉल, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद