Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
राशन सप्लाई ठप होने का खतरा, लाखों परिवार प्रभावित
लुधियाना: लुधियाना में डिपो होल्डरों की चेतावनी के बाद राशन वितरण व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, जिससे लाखों परिवारों की चिंता बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, डिपो होल्डरों ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को चेताया है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो राशन वितरण प्रभावित हो सकता है। लुधियाना में राशन वितरण व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। गेहूं की उतरवाई का भाड़ा न मिलने से नाराज डिपो होल्डरों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को कड़ी चेतावनी दी है। डिपो होल्डरों का कहना है कि यदि उन्हें गेहूं की उतरवाई का भुगतान नहीं किया गया तो वे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को राशन वितरण बंद कर देंगे। इससे लाखों परिवारों को समय पर अनाज मिलने में दिक्कत हो सकती है। डिपो होल्डर लक्की सिंह, गुरप्रीत सिंह गिल, हरमेश सिंह सहित अन्य ने बताया कि सरकार हर तीन महीने में गेहूं भेजती है, जिसकी उतरवाई का खर्च उन्हें खुद उठाना पड़ता है। मजदूरों को 5 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है, जबकि सरकार यह राशि ठेकेदार को देती है। डिपो होल्डरों ने यह भी आरोप लगाया कि अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब में उन्हें पहले से ही कम कमीशन मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। डिपो होल्डर एसोसिएशन ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर लखबीर सिंह को मांग पत्र सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की है, ताकि राशन वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रह सके।