Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सीआर पाटिल और हर्ष संघवी ने तैयारियों का लिया जायजा
सूरत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 जून को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में रविवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री एवं नवसारी सांसद सीआर पाटिल और गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने की। इसमें प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, आमंत्रित अतिथियों और लाभार्थियों की आवाजाही सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रोटोकॉल के अनुरूप पूरी की जाएं। जिला कलेक्टर तेजस परमार ने कार्यक्रम की विस्तृत प्रस्तुति देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री का दौरा दो चरणों में होगा। पहले चरण में वे हजीरा स्थित एल एंड टी प्लांट का दौरा करेंगे, जबकि दूसरे चरण में सूरत के इंडोर स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों से जुड़ी करीब 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा सकता है। बैठक में कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।