Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरमीत सिंह पठानमाजरा की जमानत मंजूर, जेल से निकले
जेल से बाहर आने के बाद पठानमाजरा का पहला बयान चर्चा में
चंडीगढ़: Bathinda में विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कोर्ट से राहत मिलने के बाद वे बठिंडा जेल से बाहर आए। उनकी रिहाई के दौरान समर्थकों की मौजूदगी भी देखी गई। बताया जा रहा है कि संबंधित मामले में अदालत ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी है। News Detals: आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को अदालत से जमानत मिलने के बाद रविवार को जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर मौजूद रहे और उनका स्वागत किया। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से गलत तरीके से फंसाया गया था। उन्होंने दावा किया कि करीब एक साल जेल में रहने के बावजूद उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हो सका और आज “सत्य की जीत” हुई है। उन्होंने खनन से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई गवाह सामने नहीं आया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि यदि पार्टी नेतृत्व को कोई संदेह था तो उनसे सीधे बातचीत की जा सकती थी। अपने विधानसभा क्षेत्र सनौर के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पर्याप्त फंड न मिलने के कारण कई परियोजनाएं प्रभावित हुईं, बावजूद इसके उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाया। उल्लेखनीय है कि पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला में बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। सितंबर में हरियाणा के करनाल में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। बाद में उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। फिलहाल, जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।