Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
महाराणा प्रताप चौक आने वाली पीढ़ियों को देगा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के सम्मान में वार्ड नंबर-1 स्थित अंसल गेट नंबर-1, सेक्टर 13-17 में महाराणा प्रताप चौक के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का रविवार को भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विधिवत भूमि पूजन कर चौक निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, साहस और स्वाभिमान की अद्भुत गाथा है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के संकल्प से समझौता नहीं किया। उनका संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता, सम्मान और राष्ट्रहित के लिए संघर्ष का अनुपम उदाहरण है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता केवल इतिहास का विषय नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित करना और उनके गौरवशाली जीवन से समाज को जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप चौक जैसे स्मारक न केवल इतिहास को जीवंत बनाए रखते हैं, बल्कि युवाओं में देशभक्ति, आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करते हैं। ऐसे प्रयास समाज को अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इस अवसर पर मेयर श्रीमती कोमल सैनी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह चौक क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का केंद्र बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को अपने महान इतिहास और संस्कृति से परिचित कराएगा। कार्यक्रम के संयोजक कपिल राणा ने सभी अतिथियों, समाज के प्रबुद्धजनों और नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सहयोग से ही ऐसे प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्रीमती अनिता सुरेंद्र परुथी, पार्षद मनजीत कौर, अनिल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि चरणजीत राणा पवन राणा, राजेश राणा, दाता राणा, सुधीर राणा, ईश कुमार राणा, समीर राणा, नंदकिशोर पुंडीर, महेंद्र राणा, मोनू राणा, दीपक राणा, सचिन राणा, बंटी राणा, मोनू सोम, मनोज राजपूत, प्रियाव्रत राणा, निरंजन सिंह, गौरव राणा, रवि राणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।