Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ककरोला निवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद संदेश
नई दिल्ली: नई दिल्ली में द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘द्वारका काकरोला’ किए जाने की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। काकरोला गांव के निवासियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संदीप सहरावत भी मटियाला विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों, पार्षदों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह फैसला स्थानीय पहचान, ऐतिहासिक विरासत और जनभावनाओं को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का मानना है कि सार्वजनिक स्थलों के नाम स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक पहचान को प्रतिबिंबित करने चाहिए। विधायक संदीप सहरावत ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से मेट्रो स्टेशन के नाम में काकरोला की पहचान शामिल करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग को स्वीकार करना स्थानीय संस्कृति, इतिहास और क्षेत्रीय गौरव को सम्मान देने वाला सराहनीय कदम है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि इस निर्णय से काकरोला की ऐतिहासिक पहचान को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों की भावनाओं को उचित सम्मान प्राप्त होगा।