Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
5 लाख की घूस से खुला करोड़ों का राज, क्लास-1 अधिकारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊर्जा विभाग के विद्युत निरीक्षण कार्यालय में तैनात क्लास-1 अधिकारी अश्विन बी. चौधरी को पांच लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद हुई छापेमारी में 2.64 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी संपत्ति बरामद की गई है। एसीबी निदेशक भारती पंड्या के अनुसार, अधिकारी सोलर प्रोजेक्ट से जुड़े मामलों में बिना स्थल निरीक्षण किए एनओसी जारी कर देता था और इसके बदले मोटी रकम वसूलता था। सूचना के आधार पर एसीबी ने निगरानी शुरू की और कार्रवाई के दौरान उसकी कार से 5.51 लाख रुपये नकद और गिफ्ट वाउचर बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने गांधीनगर और सूरत स्थित अपने ठिकानों पर नकदी और कीमती सामान होने की जानकारी दी, जिसके बाद एसीबी टीमों ने एक साथ छापेमारी की। सूरत के वेसु स्थित एक फ्लैट समेत कई स्थानों पर तलाशी ली गई। जांच में विभिन्न ठिकानों से 1.76 करोड़ रुपये नकद, करीब 88.82 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ। इसके अलावा गिफ्ट वाउचर और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी आय से अधिक संपत्ति, बैंक खातों और निवेश की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।