Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
स्पा सेंटर पर छापा, कैथल में पुलिस ने संदिग्ध हालात में मौजूद लोगों को किया काबू
कैथल: अंबाला रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर कथित अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन युवक और तीन युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में काबू किया गया। सभी को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाना में पूछताछ की जा रही है। डीएसपी बीरभान के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में बाहरी जिलों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने सोमवार शाम अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान सेंटर के अलग-अलग कमरों से युवक और युवतियां संदिग्ध हालात में मिलीं, जिन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ भी जुट गई, जिसे देखते हुए पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपितों को दूसरे रास्ते से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन और महिला थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। मामले में स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ अनैतिक गतिविधियों से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।