Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
सिलेंडर विस्फोट से घर ढहा, कई लोग घायल, राहत दल मौके पर मौजूद
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद एक मकान ढह गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:37 बजे जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र के ईशु विहार, मुकुंदपुर-2 की गली नंबर-1 में हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां, दिल्ली पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जानकारी में मकान ढहने की वजह एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट को माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लगभग 250 वर्ग गज में बने एक मंजिला मकान के अचानक गिरने से मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। बचाव अभियान के दौरान तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं चार से पांच लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पहले ही अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार अभी भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिसके चलते जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।