Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चुनावी तैयारियां तेज, 15 जून से बीएलओ करेंगे डोर-टू-डोर मतदाता सत्यापन
यमुनानगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 15 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। यह जानकारी एसडीएम विश्वनाथ ने एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दी। बैठक में 08 जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम ने बताया कि बीएलओ मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे, फोटो अपडेट करेंगे तथा हस्ताक्षर लेकर फॉर्म जमा करेंगे। नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। मतदाता ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर सत्यापन अभियान चलेगा, जबकि 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा उनका निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी। एसडीएम विश्वनाथ ने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को पूरा सहयोग दें तथा मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच अवश्य करें। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।