Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
दिल्ली अग्निकांड पर शोक की लहर, 21 लोगों की मौत से सनसनी
नई दिल्ली: नई दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार आग तेजी से फैलने के कारण रेस्टोरेंट और उससे जुड़े हिस्सों में मौजूद कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 21 लोगों के मृत होने की पुष्टि हुई है। वहीं बचाव दलों ने 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी अस्पताल प्रशासन से जुटाई जा रही है। राहत कार्य के दौरान दमकल विभाग के कर्मियों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के दौरान एलएफएम योगेंद्र घायल हो गए, जबकि एसटीओ मनोज की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ड्यूटी से हटाकर वापस भेजना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी की। पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीम इमारत के हर हिस्से की तलाशी ले रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न रह गया हो। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और नुकसान का पूरा आकलन सामने आ सकेगा।