Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सर्वजातीय खाप सम्मेलन के लिए रणनीति तय, बैठक में मंथन
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 12, 13 एवं 14 जून को आयोजित होने सर्वजातीय खाप सम्मेलन को वाले सर्वजातीय खाप सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि इस सम्मेलन में महिला संगठन, छात्र संगठन, युवा संगठन, धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन, विभिन्न खापों, तपों, बारहों तथा समाज के अन्य मौजिज व्यक्तियों की व्यापक भागीदारी रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना तथा भावी पीढ़ी के लिए सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करना है। सम्मेलन के दौरान सामाजिक कुरीतियों, नशाखोरी, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित एवं सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास समय की आवश्यकता हैं। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ कृष्ण श्योकंद ने हाल ही में डॉ. शैलेंद्र शर्मा ‘शैली’ द्वारा एक नाबालिग के साथ किए गए जघन्य अपराध की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध मानवता को शर्मसार करने वाले हैं तथा ऐसे मामलों में दोषियों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि न्यायालय में आरोप सिद्ध होते हैं तो दोषी को फांसी जैसी कठोर सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसे अपराध करने का साहस न कर सके। डॉ श्योकंद ने मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित थाना प्रभारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तत्परता के कारण आरोपी को सीमित समय में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि आगामी सर्वजातीय खाप सम्मेलन को ऐतिहासिक, सफल एवं समाज हित में उपयोगी बनाया जाएगा तथा सम्मेलन से निकले निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।