Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
गुरुग्राम में ठगी गैंग का भंडाफोड़, 33 लाख की ठगी का मामला
गुरुग्राम: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, साइबर थाना दक्षिण की टीम ने 2 जून को फरीदाबाद से आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आईपीओ और शेयर निवेश के नाम पर 33.55 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम में से 5.30 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने बैंक खाताधारक के मोबाइल में एक एपीके फाइल डाउनलोड करवाई थी, जिसे विदेशी साइबर ठगों द्वारा भेजा गया था। इस फाइल के जरिए ठगों ने बैंक खाते का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी खाताधारक को होटल में बुलाकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखते थे, ताकि वह खाते का एक्सेस किसी और को न दे सके। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नेपाल जाकर विदेशी, विशेषकर चीनी साइबर ठगों से संपर्क में आए थे और वहीं से इस नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने कितने और लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी को अंजाम दिया।