Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हेल्थ सेक्टर में बड़ी पहल, लुधियाना में हर्निया का पहला डेडिकेटेड सेंटर
लुधियाना: शहर के सिविल लाइंस स्थित बावा हॉस्पिटल में आज दि हर्निया इंस्टीट्यूट का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। यह उत्तर भारत का पहला ऐसा विशेष संस्थान है, जो पूरी तरह हर्निया और एब्डोमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्शन (पेट की दीवार के पुनर्निर्माण) के उपचार के लिए समर्पित है। संस्थान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित विशेषज्ञ सर्जनों की टीम बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु और वर्ग के मरीजों के लिए हर्निया के आधुनिक उपचार उपलब्ध कराएगी। यहां इंगुइनल, वेंट्रल, इंसिज़नल, अम्बिलिकल, हाइटल, फेमोरल, रिकरेंट, कॉम्प्लेक्स, पीडियाट्रिक और स्पोर्ट्स हर्निया सहित जटिल एब्डोमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्शन का उपचार किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अश्विंद बावा ने कहा कि भारत में हर्निया सबसे आम सर्जिकल बीमारियों में से एक है, लेकिन अब तक ऐसा कोई केंद्र नहीं था जो पूरी तरह इसी रोग के उपचार पर केंद्रित हो। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों की दीर्घकालिक निगरानी, उपचार के परिणामों का रिकॉर्ड और सर्जरी से पहले सभी खर्चों की लिखित जानकारी प्रदान की जाएगी। डॉ. अश्विंद बावा में दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच), लुधियाना में सर्जरी विभाग के पूर्व प्रोफेसर एवं यूनिट हेड रह चुके हैं।