Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
आग हादसे के बाद सुरक्षा उपायों पर मंथन, मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
नई दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार सख्त एक्शन के मूड में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को इस मामले में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें कई अहम विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। दिल्ली सचिवालय में होने वाली इस बैठक में दिल्ली पुलिस, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, अग्निशमन सेवा और अन्य विभाग आग सुरक्षा और अवैध निर्माणों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मालवीय नगर के गेस्ट हाउस में लगी आग की घटना की गंभीरता से जांच होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई तय की जाएगी। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि बिना अनुमति चल रहे होटल, गेस्ट हाउस और अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अग्नि सुरक्षा नियमों और बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में अवैध निर्माण रोकने के लिए सख्त और जवाबदेह नियम लागू किए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।