Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
गौसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल बने बिट्टू गुंबर, बवेजा ने जताई खुशी
लुधियाना: गौसेवा मिशन लुधियाना का अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रमुख समाजसेवी एवं गौभक्त बिट्टू गुंबर को श्री गोविंद गौधाम ट्रस्ट वृंदावन के सदस्यों एवं परम गौसेवकों दर्शन लाल बवेजा, विजय बवेजा, संजीव सूद बांका, हनी वर्मा, कमल शर्मा और सतीश जिंदल द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दर्शन लाल बवेजा ने बिट्टू गुंबर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति गौसेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बिट्टू गुंबर लंबे समय से विभिन्न गौशालाओं से जुड़कर गौमाता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और हमेशा जरूरतमंद गौशालाओं की सहायता के लिए आगे रहते हैं। इस मौके पर बिट्टू गुंबर ने सभी सनातनियों और गौभक्तों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ गौसेवा मिशन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।