Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हिसार में अपराध समीक्षा बैठक, आर्थिक अपराधों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया
हिसार: जिले में बढ़ते साइबर ठगी और आर्थिक अपराधों को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन फ्रॉड, निवेश धोखाधड़ी और बैंकिंग अपराधों की जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। एसपी ने यह निर्देश आर्थिक अपराधों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए, जिसमें इकनॉमिक सेल से जुड़े मामलों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन किया जाए और तकनीकी व वित्तीय जांच के सभी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए, ताकि आरोपियों तक तेजी से पहुंचा जा सके। एसपी ने स्पष्ट किया कि आर्थिक अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लंबित मामलों के जल्द निपटारे, जांच की गुणवत्ता में सुधार और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस आर्थिक अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और आमजन के धन व विश्वास की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ितों के हितों की सुरक्षा पर भी विस्तृत चर्चा की गई।