Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरियाणा में सूरजमुखी किसानों को मिलेगा एक और मौका, पोर्टल दोबारा शुरू
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को राहत देते हुए सूरजमुखी खरीद के लिए पंजीकरण पोर्टल को अगले 60 दिनों के लिए दोबारा खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कई किसान समय पर पंजीकरण नहीं करा सके थे, ऐसे में उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। मुख्यमंत्री यह घोषणा पंचकूला में आयोजित जाईका वित्तपोषित सतत बागवानी संवर्धन परियोजना के शुभारंभ और विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के दौरान कर रहे थे। पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू कर रही है। पिपली चिड़ियाघर का 70 करोड़ रुपये से नवीनीकरण भिवानी चिड़ियाघर पर 25 करोड़ रुपये खर्च सरस्वती संरक्षण वन में 55 करोड़ रुपये से पक्षी विहार का निर्माण कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में 10 करोड़ रुपये से पर्यटन सुविधाओं का विकास बर्ड टूरिज्म सर्किट होगा विकसित राज्य में पक्षी संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष बर्ड टूरिज्म सर्किट विकसित किया जाएगा, जिसमें सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान भिंडावास पक्षी अभयारण्य कोटला झील को शामिल किया जाएगा। पौधारोपण और प्लास्टिक पर रोक की पहल मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 1.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें से 50 लाख पौधे मुफ्त वितरित किए जाएंगे। साथ ही, नर्सरियों में प्लास्टिक बैग की जगह बायोडिग्रेडेबल बैग का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘पौधागिरी अभियान’ के तहत 20 लाख पौधे स्कूली बच्चों को वितरित किए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ा जा सके। सरकार का संदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आमजन की भागीदारी भी जरूरी है।