Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
राज बब्बर जगराओं 15 जनवरी : लुधियाना जिले के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, आसान फाइनेंस और बेहतर सर्विस की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की दिशा में जगराओं-मोगा हाईवे पर फार्मट्रैक एवं एग्रीजॉन ट्रैक्टर की नई एजेंसी का भव्य शुभारंभ किया गया। एजेंसी का उद्घाटन करते हुए फार्मट्रैक कंपनी के डीलर एवं सरपंच श्री हरप्रीत सिंह राजू ने कहा कि किसानों को अब ट्रैक्टर से जुड़ी सभी सहूलतें एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इस अवसर पर एजेंसी के मालिक हरप्रीत सिंह राजू और भूपिंदर सिंह राणा के साथ फार्मट्रैक ट्रैक्टर के सेल्स हेड कमलेश यादव ने सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात विधिवत रूप से एजेंसी का उद्घाटन किया गया और फार्मट्रैक ट्रैक्टर की तकनीकी खूबियों व किसानों के लिए इसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच हरप्रीत सिंह राजू ने कहा कि इस एजेंसी के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता के ट्रैक्टर, कम ब्याज दरों पर बड़े बैंकों से ऋण सुविधा और बेचे गए ट्रैक्टरों की बेहतर व समयबद्ध सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरतों और विश्वास को ध्यान में रखते हुए एजेंसी को एक भरोसेमंद सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के किसान और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों का उत्साह इस बात से झलका कि उद्घाटन के बाद मौके पर ही पांच फार्मट्रैक ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। अंत में सभी ने मिलकर एजेंसी की प्रगति और सफलता के लिए अरदास की। इस अवसर पर फार्मट्रैक कंपनी के जोनल सेल्स हेड अजय यादव, रीजनल सेल्स मैनेजर केशव सिंगला, रीजनल सर्विस मैनेजर निखिल त्यागी, एरिया सेल्स मैनेजर परवीन कुमार, अनमोल सैनी, शेखर प्रताप सिंह तथा मार्केटिंग मैनेजर संजीव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।