Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हत्या के आरोपियों का मुंडन कर सार्वजनिक घुमाने की घटना से हड़कंप
फतेहाबाद: भूना में युवक सचिन की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपियों को कस्बे के बाजार में घुमाया। इस दौरान आरोपियों की सार्वजनिक परेड कर उन्हें पुलिस स्टेशन लाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस द्वारा घुमाए गए आरोपियों में खैरी चौक निवासी मिचु, भूना निवासी कारु, बिल्ला, चिड़ीमार और अमन शामिल हैं। इन सभी पर भांभू गैंग से जुड़े होने के आरोप हैं। इनमें से तीन आरोपियों का इससे पहले मुंडन भी करवाया गया था। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आम लोगों में आरोपियों के प्रति फैले डर को खत्म करना और अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना है। गौरतलब है कि मंगलवार रात भूना निवासी सचिन की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। बाइक पर जा रहे सचिन को पहले घेरकर बेरहमी से पीटा गया और फिर उस पर तेजधार हथियारों से कई वार किए गए। आरोपियों ने कथित रूप से उस पर वाहन भी चढ़ा दिया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो वर्तमान में तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक सचिन, भूना के वार्ड नंबर 5 निवासी राजबीर सिंह का पुत्र था, जो हाल ही में गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगा था। वह 27 मई को अपने भतीजे के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए घर आया था और 3 जून को वापस लौटने वाला था, लेकिन 2 जून की रात उसकी हत्या कर दी गई।