Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के कराधान विभाग ने आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी के खिलाफ एक व्यापक विशेष अभियान चलाते हुए 200 से अधिक वाहनों को हिरासत में लिया है तथा लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। उन्होंने कहा कि कर चोरी के प्रति राज्य सरकार की ‘शून्य सहनशीलता’ नीति के तहत यह विशेष कार्रवाई फर्जी बिलिंग तथा बिना वैध दस्तावेजों के माल की ढुलाई पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 3.5 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान की जानकारी साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कराधान विभाग की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंटिव यूनिट (सीपू ) ने आज एक सुनियोजित और बड़े स्तर की प्रवर्तन कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह अभियान मुख्य रूप से पंजाब के प्रमुख आयरन एवं स्टील औद्योगिक क्षेत्र, अर्थात् मंडी गोबिंदगढ़ , खन्ना तथा आसपास के इलाकों में चलाया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य अवैध गतिविधियों के माध्यम से की जा रही कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना था। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान आयरन स्क्रैप और तैयार स्टील उत्पादों की ढुलाई कर रहे 200 से अधिक वाहनों को गहन जांच के लिए रोका गया। वित्त मंत्री ने कहा कि जब्त किए गए माल की कुल मात्रा 2400 मीट्रिक टन से अधिक आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कई खेपें या तो बिना वैध चालान और ई-वे बिल के परिवहन की जा रही थीं अथवा उनके साथ प्रस्तुत दस्तावेज अत्यधिक संदिग्ध पाए गए हैं। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विभाग फर्जी बिलिंग के पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रहा है और राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा राज्य के राजस्व हितों की रक्षा के लिए ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।