Uturn Time
Breaking
रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के डिब्बा के हुए दो हिस्से, वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन मां के बॉयफ्रेंड ने कर डाली बेटी की हत्या, फिर लाश सूटकेस में डालकर जंगल में फेंकी Hoshiarpur: मां के बॉयफ्रेंड ने कर डाली बेटी की हत्या, फिर लाश सूटकेस में डालकर जंगल में फेंकी Hoshiarpur: 23 लाख की ग्रांट से अहिराणा खुर्द में चल रहे विकास कार्य: विधायक डॉ. ईशांक कुमार लोक मिलनी के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान Chandigarh: अमृतसर में बरसी कार्यक्रम के दौरान दरबार साहिब परिसर में दिखाई दिए भिंडरावाला के पोस्टर, लगे नारे DAV BRS नगर स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संदेश हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता
Logo
Uturn Time
पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने लुधियाना के विभिन्न इलाकों से कई युवा लड़कियों के लापता होने संबंधी सोशल मीडिया रिपोर्टों और जन चिंताओं का संज्ञान लिया है। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पुलिस कमिश्नर, लुधियाना से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है तथा तथ्यों का पता लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की है। श्रीमती गिल ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर लुधियाना के विभिन्न पुलिस थानों में दस एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि लड़कियों का किसी व्यक्ति या संगठित गिरोह द्वारा अपहरण नहीं किया गया था। कई मामलों में वे निजी या पारिवारिक कारणों से अपनी इच्छा से घर छोड़कर गई थीं। पुलिस टीमें तकनीकी निगरानी, फील्ड जांच और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के माध्यम से लापता लड़कियों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। कई लड़कियों को पहले ही खोज लिया गया है और सुरक्षित रूप से उनके परिवारों तक पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जमालपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में उत्तर प्रदेश की तीन लड़कियों को उनके पैतृक गांव से बरामद किया गया है, जहां वे किसी दबाव या जबरदस्ती के कारण नहीं बल्कि कुछ पारिवारिक कारणों से अपनी इच्छा से गई थीं। वर्तमान समय में किसी संगठित अपहरण गिरोह या आपराधिक साजिश के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि, चल रही जांच के तहत सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। श्रीमती राज लाली गिल ने कहा कि पंजाब राज्य महिला आयोग और पंजाब पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। समर्पित टीमें शेष लापता लड़कियों का पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द उनके परिवारों से मिलाने के लिए चौबीसों घंटे कार्य कर रही हैं। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अप्रमाणित जानकारी या अफवाहें न फैलाएं, ताकि लोगों में भय और चिंता का माहौल न बने। विश्वसनीय जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से अनुरोध किया गया है कि वह तुरंत लुधियाना पुलिस या पंजाब राज्य महिला आयोग से संपर्क करे और जांच में सहयोग दे।