Uturn Time
Breaking
रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के डिब्बा के हुए दो हिस्से, वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन मां के बॉयफ्रेंड ने कर डाली बेटी की हत्या, फिर लाश सूटकेस में डालकर जंगल में फेंकी Hoshiarpur: मां के बॉयफ्रेंड ने कर डाली बेटी की हत्या, फिर लाश सूटकेस में डालकर जंगल में फेंकी Hoshiarpur: 23 लाख की ग्रांट से अहिराणा खुर्द में चल रहे विकास कार्य: विधायक डॉ. ईशांक कुमार लोक मिलनी के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान Chandigarh: अमृतसर में बरसी कार्यक्रम के दौरान दरबार साहिब परिसर में दिखाई दिए भिंडरावाला के पोस्टर, लगे नारे DAV BRS नगर स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संदेश हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता
Logo
Uturn Time
भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) द्वारा मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज यहां पंजाब, हरियाणा तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के चुनाव अधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों के लिए एक बड़े स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के दौरान अधिकारियों को स्थापित की जा रही सूचना प्रौद्योगिकी प्रणालियों तथा सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों से भली-भांति परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रक्रियागत समझ में एकरूपता लाना, आई.टी. तैयारियों को मजबूत करना तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब, अनिंदिता मित्रा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास है कि अंतिम मतदाता सूचियां पूर्णतः सही, समावेशी और अद्यतन हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पूर्ण अखंडता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित कार्मिकों की उपलब्धता तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी का रणनीतिक उपयोग अत्यंत आवश्यक है। तकनीकी सत्रों का संचालन भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों और आई.टी. विशेषज्ञों द्वारा किया गया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रमुख प्रतिभागियों एवं संचालकों में डॉ. सीमा खन्ना तथा तकनीकी विशेषज्ञों की एक विशेष टीम शामिल थी। सत्र के समापन पर पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को पूर्णतः पेशेवर, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित तरीके से लागू करने के प्रति राज्य के चुनावी अमले की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।