Uturn Time
Breaking
Gurugram: सेक्टर-108 में एक्सपीरियन बिल्डर के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, सुविधाओं को लेकर नाराजगी लापता एनआरआई की संपत्ति विवाद में हत्या, आरोपी भाई गिरफ्तार; हिमाचल पुलिस को थी तलाश जालंधर में फायरिंग में युवक की मौत, एसएचओ बोले - भीड़ ने गोली चलाई, क्रॉस फायर में मारा गया Kurukshetra: योग प्रोटोकॉल के माध्यम से नशा मुक्त योग युक्त हरियाणा का संदेश पहुंचाया जा रहा है घर-घर तक : डा. मंजू शर्मा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के डिब्बा के हुए दो हिस्से, वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन Hoshiarpur: मां के बॉयफ्रेंड ने कर डाली बेटी की हत्या, फिर लाश सूटकेस में डालकर जंगल में फेंकी Hoshiarpur: 23 लाख की ग्रांट से अहिराणा खुर्द में चल रहे विकास कार्य: विधायक डॉ. ईशांक कुमार लोक मिलनी के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान Chandigarh: अमृतसर में बरसी कार्यक्रम के दौरान दरबार साहिब परिसर में दिखाई दिए भिंडरावाला के पोस्टर, लगे नारे
Logo
Uturn Time
विधायक ने चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : गांव अहिराणा खुर्द को विभिन्न जनहित विकास प्रोजेक्ट के लिए लगभग 23 लाख रुपये की विकास ग्रांट प्राप्त हुई है। इस ग्रांट का उपयोग गांव के बुनियादी ढांचे के निर्माण और सुधार के लिए किया जाएगा। इनमें वाल्मीकि मंदिर धर्मशाला के लिए 8 लाख रुपये, गलियों और नालियों के विकास कार्यों के लिए 7 लाख रुपये तथा पोल्ट्री फार्म से नए हाईवे तक सड़क निर्माण के लिए 8 लाख रुपये की राशि शामिल है। यह जानकारी चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने अहिराणा खुर्द के दौरे के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए दी। डॉ. ईशांक कुमार ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय निवासियों और अधिकारियों से बातचीत की तथा सभी कार्यों को उच्च क्वालिटी के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. ईशांक कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुविधाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़कों, नालियों, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके। गांव की सरपंच रेखा ने विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करने पर विधायक का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से गांववासियों को लाभ मिलेगा और सभी गांव वासी विधायक तथा आम आदमी पार्टी सरकार के विकास कार्यों एवं जनहितकारी फैसलों और योजनाओं की सराहना कर रहे हैं। डॉ. ईशांक कुमार ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि अहिराणा खुर्द और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए मेहनत करते हैं कि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ चब्बेवाल क्षेत्र के लोगों को पंजाब के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से पहले मिले ।