Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
गुरुग्राम में बिल्डर की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा
गुरुग्राम: सेक्टर-108 स्थित एक्सपीरियन परियोजना में शनिवार को स्थानीय निवासियों ने बिल्डर की कथित मनमानी और लंबित समस्याओं के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर द्वारा लंबे समय से उनकी मूलभूत सुविधाओं और शिकायतों की लगातार अनदेखी की जा रही है। निवासियों का कहना है कि परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है और इसके बावजूद उनसे अत्यधिक मेंटेनेंस शुल्क वसूला जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि वादा किया गया क्लब हाउस अब तक तैयार नहीं हुआ है, जबकि सीवरेज सिस्टम की स्थिति भी बेहद खराब है, जिससे उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासी हितेश चौधरी ने कहा कि लोग लंबे समय से अपनी जायज मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर संवाद से बच रहा है और जनता की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर बिल्डर प्रबंधन से मिलने पहुंचे, तो प्रबंधन ने बातचीत करने के बजाय कार्यालय के दरवाजे बंद कर लिए। राजेश जून ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना बिल्डर की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्षों से लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस मौके पर राजेश जून, रविंद्र यादव, जितेंद्र लाकड़ा, हरेंद्र राय, राजेश महाजन, रजत, जितेंद्र छाबड़ा, बलवंत राय, हितेश यादव, मदन, सुनीता, अलका जून सहित बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर बिल्डर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।