Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल, चूहों द्वारा शव कुतरे जाने से मचा हड़कंप
हिसार। हिसार के नागरिक अस्पताल में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला के परिजनों ने मॉर्च्युरी में रखे शव के क्षतिग्रस्त होने का आरोप लगाया। परिजनों का दावा है कि शव के माथे की त्वचा क्षतिग्रस्त मिली, जिसके लिए उन्होंने मॉर्च्युरी प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। जानकारी के अनुसार, हांसी निवासी लगभग 25 वर्षीय कोमल को प्रसव के दौरान तबीयत बिगड़ने पर गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया था। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को हिसार सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया था। रविवार सुबह पोस्टमार्टम से पहले जब परिजन मॉर्च्युरी पहुंचे तो उन्होंने वहां चूहों और अन्य जीवों की मौजूदगी पर चिंता जताई। परिजनों का आरोप है कि फ्रीजर से शव बाहर निकालने पर महिला के माथे पर गहरा घाव दिखाई दिया और त्वचा का हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। इस घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतका के भाई तरुण ने आरोप लगाया कि महिला को पहले हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्रसव के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने उपचार प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। परिजनों ने मॉर्च्युरी की साफ-सफाई, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन के समक्ष मॉर्च्युरी की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।