Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
गुरु अमर दास जी के सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देते हैं: नायब सैनी
लुधियाना: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में आयोजित गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 9वें विशाल कीर्तन समागम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु अमर दास जी का जीवन सेवा, समर्पण और समानता का संदेश देता है। उन्होंने ‘पहले पंगत, पीछे संगत’ की परंपरा को सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने जात-पात और भेदभाव जैसी कुरीतियों का विरोध कर समाज को एकजुट करने का कार्य किया, जो आज भी प्रासंगिक है। सीएम सैनी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वदेश दर्शन योजना के तहत पंजाब के कई धार्मिक स्थलों को विरासत सर्किट में शामिल किया गया है।