Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप, कौशल और मनोरंजन गतिविधियों का संगम
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत बाल भवन द्वारा हर वर्ष की भांति बाल कल्याण परिषद द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के कौशल विकास और मनोरंजन के लिए समर कैंप (ग्रीष्मकालीन शिविर) का शुभारम्भ 10 जून से होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैम्प का आयोजन उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार के दिशा निर्देश पर होने जा रहा है। शिविर में पेंटिंग, डांस, संगीत, मार्शल आर्ट, योगा और क्राफ्ट जैसी कई रचनात्मक गतिविधियां शामिल होती हैं। उन्होंने बताया कि समर कैंप में आयु वर्ग: आमतौर पर 5 से 16 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों के लिए ये कैंप आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सीखने की गतिविधियां में कला और शिल्प (आट एण्ड क्राफ्ïट), पेंटिंग, ड्राइंग, और हस्तशिल्प प्रदर्शन कलाएं (परफार्मिंग आर्ट), नृत्य (डांस), संगीत/गायन, और नाटक, शारीरिक विकास: योग, मार्शल आर्ट (विशेषकर लड़कियों के लिए आत्मरक्षा) और खेल-कूद। अन्य कौशल: हस्तलेखन (हैण्डराईटिंग), वैदिक गणित, और नवाचार (साईंस एक्टिविटिज) शामिल हैं। बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि कैंप पूरा होने के बाद बच्चों को भागीदारी के प्रमाण पत्र भी दिए जाते हैं। उन्होंने बच्चो और उनके अभिभवकों से अपील की है समर कैम्प में बच्चो की ज्यादा से ज्यादा संख्या में भेजे ताकि बच्चे कैम्प में अभ्यास करके अपनी प्रतिभा को निखार सके।