Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अब तक 915 मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिल चुकी है 2.25 करोड़ रुपये की सहायता।
अब विधवा, सिंगल मदर के बच्चों एवं अनाथ बच्चों को भी दिया जा रहा है विशेष लाभ।
थानेसर (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : शिक्षा के माध्यम से युवाओं के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में "नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना" जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन रही है। इसी योजना को अधिक प्रभावी ढंग से युवाओं तक पहुंचाने के लिए आज जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अब तक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 915 मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को इस योजना के माध्यम से 2 करोड़ 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का स्पष्ट लक्ष्य है कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बने। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आएं, ताकि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि वर्तमान समय में स्कूलों एवं कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि शिक्षा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है, इसलिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना का दायरा और अधिक विस्तृत करते हुए अब प्राथमिक कक्षा से लेकर 12वीं तक पढ़ने वाले उन छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया है, जिनका पालन-पोषण विधवा अथवा सिंगल मदर द्वारा किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत फीस नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा वहन की जा रही है। वहीं अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत फीस का भुगतान भी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार का एक ऐसा अभिनव प्रयास बनकर उभरी है, जो आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है और उनके सपनों को नई उड़ान दे रही है। इस अवसर पर अजैब सिंह, श्याम कौशिक, डॉ. राज कुमार, मोहित शर्मा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।