Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
इंदौर में 21 देशों के प्रतिनिधियों के साथ BRICS कृषि बैठक का शुभारंभ
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के तहत कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार से शुरू हो गया। ग्रेंड शेरेटन होटल में 13 जून तक चलने वाले इस सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और नीति विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के पहले दिन खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, जलवायु-अनुकूल खेती और लघु किसानों के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर तीन अहम सत्र आयोजित किए गए। इनमें ब्राजील, इंडोनेशिया, चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पहले सत्र के दौरान भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई, जिसमें कृषि व्यापार को बढ़ाने, तकनीकी सहयोग मजबूत करने और सतत कृषि विकास को गति देने पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने, बाजार पहुंच बढ़ाने और जलवायु-लचीली खेती को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव ने ब्रिक्स देशों के अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए किसान-केंद्रित विकास, नवाचार और जलवायु के प्रति लचीलापन बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सदस्य देशों ने खाद्य सुरक्षा, पोषण, कृषि व्यापार और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मजबूत करने पर भी विचार साझा किए। सम्मेलन के तहत 9 से 11 जून तक कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगी, जबकि 12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान खाद्य हानि में कमी, पशुपालन, मत्स्य पालन और किसानों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में शामिल विदेशी मेहमानों ने इंदौर के ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा किया। मंगलवार को प्रतिनिधि राजवाड़ा पहुंचे, जहां उन्हें शहर के होलकरकालीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया गया।