Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
फारूक का बयान: प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का दोहराया वचन
श्रीनगर (Narendra Singh Danu) : जम्मू-कश्मीर के राज्य दर्जे को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को राज्य का दर्जा बहाल करने का आश्वासन दिया है। अनंतनाग में पत्रकारों से बातचीत के दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह मुद्दा लंबे समय से लंबित है और जनता की उम्मीदों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने संकेत दिया कि केंद्र और राज्य नेतृत्व के बीच इस पर चर्चा हुई है, जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। फारूक अब्दुल्ला के मुताबिक, पार्टी का रुख स्पष्ट है कि वह केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग पर अडिग है। इसी मुद्दे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह फैसला 3 जून को उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में लिया गया था, जिसमें रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।